Ind vs wi t20i: Cricket News & Match Updates
VIDEO: ईडन गार्डन में ईशान किशन ने पकड़ा सुपरमैन कैच, डग आउट में जाकर आग बबूला हो गए पूरन
Ishan Kishan Catch: भारत ने वेस्टइंडीज़ को टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 17 रनों से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। हालांकि इस मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब ये मैच भारतीय टीम के हाथों से जाता हुआ नज़र आ रहा था लेकिन विकेटो के पीछे खड़े ईशान किशन ने खतरनाक नज़र आ रहे निकोलस पूरन का शानदार कैच लपकते हुए ये मैच भारत की झोली में डाल दिया।
भारन ने वेस्टइंडीज को 185 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए निकोलस पूरन ने इस सीरीज में एक बार फिर पचासा जड़ दिया। इस कैरेबियाई बल्लेबाज़ ने 47 बॉल पर 61 रनों की पारी खेली और भारतीय गेंदबाज़ों के सामने लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए आठ चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन पिच पर सेट हो गए थे और उन्हें आउट किए बिना मैच जीतना काफी मुश्किल नज़र आ रहा था, लेकिन शार्दुल ठाकुर के ओवर में ये बल्लेबाज़ गलती कर बैठा, जिसका फायदा उठाते हुए ईशान ने ईडन गार्डन पर सुपरमैन कैच लपका। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। Read More...