Ind vs sl: Cricket News & Match Updates
Ashish Nehra ने लिये यशस्वी से मज़े, बोले- 'विराट-रोहित होते तो ये शॉट्स नेट्स में...'
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने इंडियन टीम के यंग ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम लेकर मज़े लिये हैं। यशस्वी और आशीष नेहरा के बीच हुई मज़ेदार बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।
ये वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में आशीष नेहरा यशस्वी से बात करते हुए हंसी मज़ाक करते नज़र आए। उन्होंने कहा, 'अभी अजय जडेजा ने आपको बोला ना कि क्या फर्क होता अगर वहां रोहित शर्मा और विराट कोहली होते। तो मेरे हिसाब से तो एक ही फर्क होता कि जितने भी हमने शॉट्स (यशस्वी) देखें, अगर वो दोनों वहां होते तो आपको ये सारे शॉट्स नेट्स पर ही खेलने पड़ते। वो नहीं हैं इसलिए यहां मैच में खेलने को मिल रहे हैं। भई दो ही लोग खेल सकते हैं।' Read More...