Ind vs aus: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया थी मुश्किल में, सस्ते में आउट होकर ड्रेसिंग रूम में निश्चिंत हंसते हुए दिखे कोहली और गिल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 469 के स्कोर पर सिमट गया था। ऐसे में फैंस को उम्मीदें थी कि आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में रहने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) और विराट कोहली (Virat Kohli) WTC फाइनल में कुछ रन बनाएंगे लेकिन दोनों ने पूरी तरह से निराश किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी डगआउट में बैठकर चिल और हंसते हुए नजर आये। उनकी इस हरकत पर फैंस काफी नाराज है।
शुभमन गिल पहली पारी में मात्र 15 गेंद में 13 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने गेंद को छोड़ दिया और गेंद अंदर की तरफ मूव होते हुई उनका ऑफ स्टंप उड़ा गयी। वहीं विराट 31 गेंद में 2 चौके की मदद से 14 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए। विराट का स्लिप में कैच स्टीव स्मिथ ने पकड़ा। वहीं भारत अब रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को ईशान किशन के साथ डगआउट में चिल और हंसते हुए नजर आये। इस चीज से फैंस काफी नाराज है। उनका कहना है कि भारत को मुसीबत में छोड़ने के बाद ये यहाँ मजा कर रहे है। Read More...