Icc world test championship: Cricket News & Match Updates
पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने बताया, इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC Final में टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी
पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रह चुके दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) का मानना है कि 18 जून से साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) फाइनल के लिए विराट कोहली की कप्तानी में भारत के पास एक बेहतरीन टीम है।
वेंगसरकर ने खलीज टाइम से कहा, " अगर आप भारतीय टीम की तुलना न्यूजीलैंड की टीम के साथ करेंगे तो खिलाड़ी की हर एक खिलाड़ी से तुलना करने पर भारत की टीम यहां पर बेहतर नजर आती है। निश्चित रूप से इसमें कोई दोराय नहीं है कि ट्रेंट बोल्ट एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और केन विलियमसन एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज। लेकिन भारत हर क्षेत्र में अच्छा करने वाली टीम है। हमारे पास दुनिया से सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं, तो वहीं इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है और इस टीम के बल्लेबाज भी बहुत ही शानदार हैं।" Read More...