Icc t20 world cup 2026: Cricket News & Match Updates
SA vs NZ, T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका का सपना तोड़ सकते हैं ये 3 कीवी खिलाड़ी, सेमीफाइनल-1 में न्यूजीलैंड के बन सकते हैं हीरो
SA vs NZ Semi Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं न्यूजीलैंड के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि सेमीफाइल मुकाबले में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाकर साउथ अफ्रीका टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ सकते हैं।
ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips): इस लिस्ट में हमने पहली पॉजिशन पर न्यूजीलैंड के विस्फोटकर ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को रखा है जो कि अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही न्यूजीलैंड के लिए मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। 29 साल का ये खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 मैचों की 5 इनिंग में 44 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बना चुका है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी करके 3 विकेट भी लिए हैं। बताते चलें कि वो 95 T20I में 2281 रन बना चुके हैं। Read More...