Icc t20 world cup 2026: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup से पहले फिर गरजा Rinku Singh का बल्ला, VHT में असम को 246.67 की स्ट्राइक रेट से ठोके 37 रन
भारत में डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2025-26) खेली जा रही है जहां बुधवार, 31 दिसंबर को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपनी तूफानी बैटिंग से फैंस का दिन बना दिया। गौतरलब है कि सौराष्ट्र के मैदान पर रिंकू ने असम के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 15 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
जी हां, ऐसा ही हुआ। इस मुकाबले में रिंकू ने एक छोटी, लेकिन आक्रमक इनिंग खेली और 245.67 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। यानी उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर चौके-छक्के की मदद से ही 28 रन जड़े। जान लें कि रिंकू विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के टूर्नामेंट में अब तक बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और 4 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 273 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 1 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी भी ठोकी है। Read More...