Hur vs str
बीबीएल: लियाम स्कॉट की मेहनत बेकार, हरिकेंस ने स्ट्राइकर्स को 37 रन से हराया
होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 28वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शुक्रवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 37 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ होबार्ट हरिकेंस ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर मजबूती हासिल कर ली है। इस टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 7 में से 4 मैच गंवाकर एडिलेड स्ट्राइकर्स पांचवें पायदान पर मौजूद है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी होबार्ट हरिकेंस ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। टिम वार्ड और मिचेल ओवन के रूप में सलामी जोड़ी ने इस टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने महज 2.3 ओवरों में 42 रन की साझेदारी की। मिचेल ओवन 9 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 33 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए, जिसके बाद टिम ने रेहान अहमद के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़कर टीम को 80 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रेहान अहमद 17 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम वार्ड ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
Related Cricket News on Hur vs str
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59