Hashmatullah shahidi: Cricket News & Match Updates
एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, 6 साल बाद इस खिलाड़ी को मिला मौका
अफगानिस्तान ने 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले 2023 एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कप्तानी संभालेंगे। अफगानिस्तान की टीम एशिया कप में अपना पहला मैच 3 सितम्बर को बांगलदेश के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेलेगी।
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में घायल अजमतुल्लाह उमरजई की जगह लेने वाले गुलबदीन नईब ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि उमरजई को बाहर कर दिया गया है। वहीं फरीद अहमद मलिक और शाहिदुल्ला कमाल को भी एशिया कप टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। करीम जनत, जिन्होंने आखिरी बार 6 साल पहले (फरवरी 2017 बनाम जिम्बाब्वे) अफगानिस्तान के लिए वनडे मैच खेला था, उनको एशिया कप की टीम में वापस बुलाया गया है। शराफुद्दीन अशरफ की भी जनवरी 2022 के बाद पहली बार टीम में वापसी हुई है, जबकि वफ़ादार मोमंद टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए है। Read More...