Harmanpreet kaur: Cricket News & Match Updates
किसके दम पर जीती इंडिया टीम एशिया कप, खुद सुनिए कप्तान हरमनप्रीत का बयान
महिला एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार(15 अक्टूबर) को खेला गया था जिसे हरमनप्रीत कौर की अुगवाई में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया है। टूर्नामेंट के फाइनल में इंडियन टीम के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह घुटने पर नज़र आई। मैच में पहले ब्लू आर्मी ने श्रीलंका को 65 रनों के स्कोर पर रोका और फिर महज़ 8.3 ओवर में टारगेट को प्राप्त करके सांतवी बार एशिया कप का खिताब जीता। मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने गेंदबाज़ों को जीत का क्रेडिट दिया है।
हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बातचीत करते हुए अपने गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। वह बोली, 'मैं अपने गेंदबाजों को क्रेडिट देना चाहूंगी। हमारी फील्डिंग यूनिट पहली गेंद से अच्छी थी और हमने चर्चा की थी कि हमें आसानी से रन नहीं देने हैं। आपको विकेट को पढ़ना होगा और उसके अनुसार फील्डिंग को सही पॉजिशन में रखना होगा। हमने विकेट को अच्छी तरह से पढ़ा और उसके अनुसार फील्डर्स को तैनात किया।' Read More...