Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
NZ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे बुमराह-पांड्या! जानिए कब होगी मैदान पर वापसी?
भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजमेंट आने वाले व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अब वर्कलोड मैनेजमेंट पर खास ध्यान दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए आराम दिया जा सकता है। ये फैसला आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया जा रहा है, ताकि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट रहें और बड़े टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
हालांकि, बुमराह और पांड्या को वनडे सीरीज़ से बाहर रखा जा सकता है, लेकिन उनके तुरंत बाद होने वाली पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ में वापसी की उम्मीद है। इससे साफ संकेत मिलता है कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल छोटे फॉर्मेट को ज़्यादा अहमियत दे रहा है। भारत टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी टीम कॉम्बिनेशन, खिलाड़ियों की भूमिका और रणनीति को मज़बूत करना चाहता है और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज इस काम के लिए एक अच्छा मौका भी होने वाली है। Read More...