Harbhajan singh: Cricket News & Match Updates
श्रीसंत के संन्यास पर क्या बोले उन्हें IPL 2008 में थप्पड़ मारने वाले हरभजन सिंह
श्रीसंत (Sreesanth) ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। श्रीसंत जिन्होंने आखिरी बार 2011 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था उन्होंने टीम इंडिया में दोबारा वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत की और आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अपना नाम भी दर्ज कराया। नीलामी, में श्रीसंत को कोई खरीदार नहीं मिला और वो नहीं बिके। श्रीसंत ने आखिरकार क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया और 22 गज की पिच को अलविदा कह दिया। श्रीसंत के क्रिकेट छोड़ने पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह का रिएक्शन आया है।
हरभजन सिंह वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल 2008 के दौरान श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। हरभजन सिंह ने श्रीसंत को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। हरभजन सिंह ने लिखा, 'गुड लक सैंटा।' हरभजन के इस कमेंट पर श्रीसंत ने भी उन्हें जवाब दिया है। श्रीसंत ने लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद भज्जीपा..आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और सम्मान..जल्द ही मिलेंगे।' Read More...