Harbhajan singh: Cricket News & Match Updates
क्या Asia Cup के लिए तैयार नहीं है इंडियन टीम, हरभजन सिंह ने ये कमी पकड़ ली
एशिया कप 2023 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस साल एशिया कप का यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में 30 अगस्त से खेला जाएगा जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। भारतीय चयनकर्ताओं में कुछ ऐसे फैसले लिये हैं जिन्हें जानकर फैंस और क्रिकेट पंडित तक हैरान हैं। इसी लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल हो चुका है। दरअसल, हरभजन सिंह ने ब्लू आर्मी की उस कमी को दुनिया के सामने रखा है जिसके कारण एशिया कप में फैंस का दिल टूट सकता है।
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने खुलकर इंडियन स्क्वाड पर अपना मत रखा। वह बोले, 'मुझे एक चीज जिसकी मुझे कमी खल रही है वो ये है कि युजवेंद्र चहल टीम में नहीं है। चहल, एक लेग स्पिनर बॉल को बाहर लेकर जाने वाले खिलाड़ी हैं। देखिए छोटे फॉर्मेट में चहल से बेहतर स्पिनर फिलहाल भारतीय टीम में नहीं है। उनके पिछले कुछ मुकाबले अच्छे नहीं रहे, लेकिन यह उन्हें एक खराब गेंदबाज साबित नहीं करता।' Read More...