Georgia voll: Cricket News & Match Updates
हेलमेट पर लगा बॉल और जमीन पर गिर गई Georgia Voll, वायरल हो गया Phoebe Litchfield का रिएक्शन; देखें VIDEO
सिडनी थंडर (Sydney Thunder) की 22 साल की बल्लेबाज़ जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) ने रविवार, 09 नवंबर को WBBL 2025 के दूसरे मुकाबले में होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes) के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 16 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक खतरनाक बॉल जॉर्जिया वोल के सीधा हेलमेट से टकराई जिसके बाद वो जमीन पर गिर गईं। हालांकि इसी बीच दूसरी तरफ डक आउट में बैठीं उनकी साथी खिलाड़ी फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) जोर-जोर से हंसती कैमरे में कैद हुईं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जॉर्जिया बोल अपनी इनिंग के दौरान एक रैंप शॉट खेलने की कोशिश करती हैं, जिसमें चूकने के बाद वो बॉल सीधा उनके हेलमेट से टकराता है। इसके बाद होना क्या था, जॉर्जिया वोल खुद को संभाल नहीं पाती और जमीन पर गिर जाती हैं। Read More...