Gavaskar trophy: Cricket News & Match Updates
भारत को अतिरिक्त उछाल परेशान करेगी : इयान चैपल
चैपल ने कहा,"भारत को बल्लेबाजी में कुछ समस्याएं हैं। मुझे लगता है कि जायसवाल एक बहुत ही अच्छे दिखने वाले युवा खिलाड़ी हैं, बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, मुझे लगता है कि गिल वास्तव में खेल सकते हैं। लेकिन फिर आपके पास कोहली और रोहित शर्मा हैं, जो दोनों उम्रदराज हैं, और आप उस बिंदु पर पहुंच जाते हैं जहां लोग इसके बारे में बात करना शुरू कर देते हैं और शायद यह आपके दिमाग में थोड़ा सा घुसना शुरू कर देता है (जहां आप सोचते हैं), 'क्या मैं उस उम्र में पहुंच गया हूं जहां सब कुछ नीचे की ओर जाने लगता है?' और वे दोनों उस उम्र में हैं।"
चैपल ने वाइड वर्ल्ड ऑफ़ स्पोर्ट्स के आउटसाइड द रोप शो में कहा, "मैं इसके खिलाफ़ सिर्फ़ एक ही बात कहूंगा कि वे ऑस्ट्रेलिया आ रहे हैं जहां पिचें बहुत अच्छी हैं, लेकिन वहां अतिरिक्त उछाल होगा और अगर वे ऊपर से खेलने की कोशिश करेंगे तो अतिरिक्त उछाल उन्हें पकड़ लेगा।" Read More...