Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
'आई लव वेस्टइंडीज, मुझे अभी भी लगता है कि वो दुनिया की नंबर 1 टीम बन सकते हैं '- गौतम गंभीर
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 में सुपर 6 के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इस शर्मनाक हार के साथ वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई है जिसका मतलब ये है कि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा नहीं लेगी। वेस्टइंडीज के बाहर होने से क्रिकेट फैंस में निराशा छा गई है जबकि कुछ आलोचक भी इस टीम की आलोचना कर रहे हैं।
वहीं, पूर्व भारतीय ओपनर और लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने इस टीम का जोरदार समर्थन किया है। गंभीर ने कहा है कि वो वेस्टइंडीज और वेस्टइंडीज क्रिकेट को बहुत प्यार करते हैं और उन्हें यकीन है कि ये टीम अभी भी दुनिया की नंबर वन टीम बन सकती है। गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इमोशनल ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे वेस्ट इंडीज से प्यार है। मुझे वेस्ट इंडियन क्रिकेट पसंद है। मुझे अब भी विश्वास है कि वो विश्व क्रिकेट में नंबर 1 टीम हो सकते हैं।" Read More...