Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
VIDEO: गौतम गंभीर ने शेयर किया KKR फैंस के लिए इमोशनल फेयरवेल वीडियो, ईडन गार्डन्स में हुआ शूट
भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अलविदा कह दिया है। अब गंभीर ने केकेआर फैंस के लिए एक इमोशनल फेयरवेल वीडियो भी शेयर किया है। गंभीर का ये वीडियो कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही शूट किया गया है। गंभीर इस वीडियो में काफी इमोशनल भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में गंभीर कहते हैं, "जब आप मुस्कुराते हैं तो मैं मुस्कुराता हूं, जब आप रोते हैं तो मैं रोता हूं, जब आप जीतते हैं तो मैं जीतता हूं, जब आप हारते हैं तो मैं हारता हूं। मैं आप पर विश्वास करता हूं और मैं आप बन गया हूं। मैं आप हूं कोलकाता। मैं आप में से एक हूं। हम एक बंधन, एक कहानी, एक टीम हैं। लेकिन, समय आ गया है कि हम साथ मिलकर विरासत बनाएं, बड़ी और साहसिक पटकथाएं लिखें। पटकथाएं बैंगनी स्याही में नहीं बल्कि नीले रंग में, अनमोल नीले भारत में। हम एक-दूसरे से वादा करते हैं कि हम कभी अकेले नहीं चलेंगे। ये सब कंधे से कंधा मिलाकर, हाथ में हाथ डालकर, सब कुछ तिरंगे के लिए होगा। ये सब हमारे भारत के बारे में होगा।" Read More...