Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
'वो ऐसा ही है, उसे रहने दो', गंभीर-पोंटिंग बवाल पर गांगुली ने दिया रिएक्शन
कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रिकी पोंटिंग को आड़े हाथों लेते हुए उनकी विराट कोहली पर की गई तीखी टिप्पणी पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि उनका भारतीय क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।जवाब में पोंटिंग ने गंभीर पर पलटवार करते हुए उन्हें "चिढ़चिढ़ा कैरेक्टर" तक कह दिया।
अब पोंटिंग और गंभीर के बीच चल रही इस जुबानी जंग पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रिएक्ट किया है। गांगुली का मानना है कि गंभीर ऐसे ही हैं, इसलिए उन्हें छोड़ देना चाहिए। रेवस्पोर्ट्ज़ से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "उसे रहने दो। मैंने उसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी जिसके चलते उनकी आलोचना की जा रही है। वो ऐसा ही है। उसे रहने दो। जब उसने आईपीएल जीता था, तब भी वो ऐसा ही था। आप उस पर हावी हो रहे हो। सिर्फ इसलिए कि उसने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज गंवा दी, सीधी बात को अच्छी तरह से नहीं देखा गया है। लेकिन वो ऐसा ही है।" Read More...