European cricket league: Cricket News & Match Updates
VIDEO: खोपड़ी से टकराई गेंद, क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब रनआउट
European Cricket League: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें बल्लेबाज का रन-आउट होना आउट होने का सबसे खराब तरीका माना जाता है। एक पल के लिए बल्लेबाज को लगता है कि वो एक रन पूरा करने के लिए क्रीज पर पहुंच जाएगा और तुरंत ही कुछ ऐसा हो जाता है जिसके चलते उसे रनआउट हो जाना पड़ता है। ज्यादातर मौकों पर बल्लेबाज फील्डर के अचूक निशाने का शिकार बनता है। क्रिकेट के मैदान पर कई बार आपने देखा होगा कि बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ पड़ा लेकिन, फील्डर के सटीक थ्रो ने उसका काम तमाम कर दिया।
वर्षों से फैंस ने कुछ अजीबो गरीब रन-आउट देखे हैं, उस सूची में जोड़ते हुए यूरोपीय क्रिकेट लीग में ऐसा रनआउट हुआ जो शायद ही किसी फैन ने इससे पहले देखा हो। ओवरसीज क्रिकेट और स्वेकी युनाइटेड के बीच एक ईसीएस माल्टा मैच के दौरान ये फनी वाक्या हुआ। दरअसल, गेंद बॉलर के सिर से टकराने के बाद अपनी दिशा बदल देती है। जिसके चलते बल्लेबाज को रनआउट होना पड़ा। Read More...