England cricket team: Cricket News & Match Updates
अगर 4 जुलाई को इंग्लैंड को नया PM मिला तो सचिन तेंदुलकर के एक अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे जेम्स एंडरसन
ब्रिटेन का पीएम कोई भी हो भला उससे क्रिकेट के रिकॉर्ड का क्या नाता- इसलिए एक बार तो ऐसा ही लगेगा कि ये हेडिंग गलत है। सच्चाई ये है कि ये सच है बशर्ते जो ख़बरें मीडिया में आ रही हैं वे सच साबित हों। यहां ब्रिटेन की राजनीति की चर्चा नहीं कर रहे पर अगर कीर स्टारमर (Keir Starmer) 4 जुलाई को चुनाव जीत गए और नए पीएम बने तो वे ब्रिटेन के ऐसे 8 वें पीएम होंगे जिनके कार्यकाल में जेम्स एंडरसन (James Anderson Eight PM) ने टेस्ट खेला। जब भी एंडरसन के करियर की चर्चा होती है तो ये तो कहा जाता है कि उनका करियर बड़ा लंबा और प्रभावशाली है पर कोई भी ये ध्यान नहीं देता कि उनके 22 मई 2003 को लॉर्ड्स में डेब्यू से ब्रिटेन 7 पीएम देख चुका है।
टाइम लाइन भी बड़ी मददगार बन रही है इस रिकॉर्ड के लिए। ये पहले तय हुआ कि जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स में इस इंग्लिश समर के पहले टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होंगे- चुनाव 4 जुलाई को और लॉर्ड्स टेस्ट 10 जुलाई से शुरू होगा। जिमी के टेस्ट करियर में अब तक के 7 पीएम- टोनी ब्लेयर, गॉर्डन ब्राउन, डेविड कैमरून, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, एलिजाबेथ ट्रस एवं ऋषि सुनक। इस लिस्ट में सबसे मजेदार नाम एलिजाबेथ ट्रस का है। वे 6 सितंबर 2022 को पीएम बनीं और सिर्फ 49 दिन ही पीएम रहीं- इन 49 दिन में भी जिमी ने एक टेस्ट खेल लिया। वह टेस्ट भी मानो रिकॉर्ड बनाने में मदद के लिए ही खेला गया- ओवल में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट था 8 से 12 सितंबर तक- पहला दिन बारिश में निकल गया, क्वीन की मौत से दूसरे दिन खेले नहीं- खैर उसके बाद टेस्ट हुआ और एंडरसन ने 3 विकेट भी लिए। इस तरह हर पीएम के सामने टेस्ट में विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है उनका। ये लॉर्ड्स में आगे बढ़ेगा या नहीं- ये टेस्ट से पता चलेगा। Read More...
Related Cricket News for England cricket team - Tesst
T20 World Cup 2024: Defending T20 Champions England Washed Out After Scotland Scare
T20 World Cup से पहले इंग्लिश खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया ब्रेक, पिता के निधन के बाद क्रिस वोक्स हुए भावुक
England All-Rounder Chris Woakes Taking Time Out From Cricket After Father's Death
England Paceman Brydon Carse Given Three-Month Cricket Ban For Betting Offences
England Overwhelm Pakistan In Final T20 Before World Cup Defence
ENG vs PAK: மூன்றாவது போட்டியை தவறவிடும் ஜோஸ் பட்லர்!
एक खिलाड़ी के IPL कॉन्ट्रैक्ट की जलन में T20 वर्ल्ड कप टाइटल को दांव पर लगा दिया था तब इंग्लैंड वालों ने
ஜோஃப்ரா ஆர்ச்சர் முழு உடற்தகுதியுடன் உள்ளார் - ஜோஸ் பட்லர்!
England's Liam Livingstone Leaves IPL To Get 'Knee Sorted'
ஐபிஎல் தொடரிலிருந்து வெளியேறிய இங்கிலாந்து வீரர்கள்; சிக்கலை சந்திக்கும் அணிகள்!
லார்ட்ஸ் மைதானத்தில் தான் எனது கடைசி போட்டி - ஓய்வை அறிவித்தார் ஜேம்ஸ் ஆண்டர்சன்!
England Great James Anderson's Test Career Under Threat After Mccullum Talks - Report
சர்வதேச கிரிக்கெட்டில் இருந்து ஓய்வை அறிவிக்கிறார் ஜேம்ஸ் ஆண்டர்சன்!
ஐசிசி டி20 உலகக்கோப்பை: தீவிரமாக தயாராகும் ஜோஃப்ரா ஆர்ச்சர் - வைரல் காணொளி!
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50