England cricket team: Cricket News & Match Updates
‘टेस्ट रन और टेस्ट कैप के बदले में, खुशियां ले लूं’- ENG बल्लेबाज ग्राहम थोर्प भारत टूर अधूरा छोड़ वापस इंग्लैंड क्यों लौटे थे?
ग्राहम थोर्प (Graham Thorpe) के निधन के बाद, उनके बारे में बहुत कुछ लिखा गया। जहां एक ओर ये जिक्र हुआ कि वे दुनिया के कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों को बिना किसी डर खेले, वहीं जो चुनौतियां ग्राउंड के बाहर मिलीं उन पर बोल्ड होते रहे। इस समय उन 6 क्रिकेटर में से एक जिनके नाम ठीक 100 टेस्ट हैं (इनमें से 3 एक्टिव और उनका रिकॉर्ड बदल सकता है) पर संयोग से जहां एक और उनकी बल्लेबाजी का जिक्र होगा वहीं उनके डिप्रेशन का भी। जब क्रिकेटर, अपनी पत्नी (या परिवार) के बिना लंबे टूर पर जाते थे तो उसने उनकी पारिवारिक जिंदगी पर क्या असर डाला- इसकी स्टडी के लिए भी उनका जिक्र होगा।
थोर्प की पारिवारिक जिंदगी में परेशानी के पेज पहली बार कब दुनिया के सामने खुले थे? संयोग से ये सिलसिला इंग्लैंड टीम के एक भारत टूर से शुरू हुआ। तब से इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट और उन्होंने खुद इस बारे में कभी खुल कर बात नहीं की पर कई सच्चाई ऐसी हैं जो उन्हें इस मुकाम तक ले गईं कि वे जीना ही नहीं चाहते थे- हालांकि पारिवारिक जिंदगी की दूसरी इनिंग में उन्हें पूरा सपोर्ट मिल रहा था। अब समझ में आ रहा है कि थोर्प ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'राइजिंग फ्रॉम द एशेज (Rising from the Ashes)' में ये क्यों लिखा- 'अगर मेरा बस चले तो मैं अपने सभी टेस्ट रन और टेस्ट कैप के बदले में, खुशियां ले लूं।' दूसरी पत्नी अमांडा के साथ खुशी लेने की कोशिश करते रहे पर आखिर में हार गए। Read More...