England cricket: Cricket News & Match Updates
Saud Shakeel का टूटा दिल, Josh Tongue ने Lord's में नहीं पूरी करने दी सेंचुरी; देखें VIDEO
Saud Shakeel Wicket Video: पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सऊद शकील (Saud Shakeel) ने लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs PAK 2nd Test) की अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की और 122 गेंदों पर 13 चौके 2 छक्के लगाकर 97 रन बनाए। उन्हें बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो अपना शतक जरूर बनाएंगे, लेकिन कुछ ही देर बाद जोश टंग (Josh Tongue) ने उनका दिल तोड़ दिया और उन्हें बाउंड्री के करीब हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों कैच आउट कराया।
ये घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 47वें ओवर में घटी जो इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज़ जोश टंग करने आए थे। यहां इंग्लिश बॉलर ने अपनी पहली ही गेंद पर सऊद शकील को शॉर्ट बॉल से टेस्ट किया। ध्यान दें कि अब तक पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ऐसी गेंदों को संभलकर और अच्छे तरीके से खेल रहा था, लेकिन अचानक ही उनसे बड़ी गलती हो गई। Read More...