Eng w vs ind w t20 series
ENG-W Vs IND-W 3rd T20I: हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक ठोककर रचा इतिहास, तोड़ा Mithali Raj और Suzie Bates का महारिकॉर्ड
Harmanpreet Kaur Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने बीते मंगलवार, 02 जून को टांटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (ENG-W Vs IND-W 3rd T20) में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
तोड़ा महान मिताली राज का रिकॉर्ड: इंग्लैंड-भारत तीसरे टी20 मुकाबले में कैप्टन कौर ने मेहमान टीम के लिए नंबर-5 पर बैटिंग की और 40 गेंदों पर 7 चौके ठोककर 140 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 56 रन बनाए। खास बात ये है कि ये कैप्टन हरमन के टी20 इंटरनेशनल करियर का 18वां फिफ्टी प्लस स्कोर है। उन्होंने ये बनाकर मिताली राज को पछाड़ा है और अब वो भारत के लिए महिला टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर ने पहली बार इंग्लैंड के सामने टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक ठोका है।
Related Cricket News on Eng w vs ind w t20 series
-
ENG-W vs IND-W 2nd T20I: टूटेगा Nida Dar का महारिकॉर्ड, Bristol में धमाल मचाकर इतिहास रच सकती हैं…
ENG-W Vs IND-W 2nd T20: इंग्लैंड की दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में एक बेहद खास रिकॉर्ड लिस्ट में निदा डार को ...
-
Heather Knight ने तोड़ा Charlotte Edwards का महारिकॉर्ड, चेम्सफोर्ड के मैदान पर कदम रखते ही रचा कीर्तिमान
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाजॉ हीथर नाइट के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59