Eng vs pak: Cricket News & Match Updates
'माही भईया का OREO तुम खाकर आ गए क्या सैम करन' फैंस बोले- IPL में तेरे 15 करोड़ पक्के
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 138 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन ने 4 ओवर में महज़ 12 रन देकर पाकिस्तान के 3 विकेट चटकाए। सैम करन ही वह गेंदबाज़ थे जिन्होंने पाकिस्तान के स्टार सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को आउट करके पहली सफलता हासिल की। मेलबर्न के मैदान पर सैम ने मैच जिताऊ गेंदबाज़ी करके फैंस का दिल जीत लिया और अब सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों में पुल बांधे जा रहे हैं।
एक यूजर ने पाकिस्तान के खिलाफ सैम की गेंदबाज़ी देखकर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'सैम करन को आईपीएल आक्शन में कम से कम 15 करोड़ मिलेंगे। कई सारी टीमें उन्हें खरीदना चाहेगी।' एक अन्य यूजर ने सैम करनी की तारीफ करते हुए एक मीम शेयर किया। मीम में सुरेश रैना सैम करन से पूछते हैं 'माही भाई का OREO तुम खाकर आ गए क्या सैम करन।' Read More...