Eng vs nep: Cricket News & Match Updates
'भगवान का शुक्र है कि हम नेपाल के खिलाफ जीत गए', WI के खिलाफ हार के बाद हैरी ब्रूक के अंदर दिखा डर
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के 15वें मैच में इंग्लैंड को 30 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम इस मैच में 197 रनों का पीछा कर रही थी लेकिन वो 30 रन से मैच हार गए। मैच के बाद, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना की उनकी टीम ने कई गलतियां की लेकिन साथ ही उन्होंने नेपाल के खिलाफ जीत के लिए भगवान का शुक्रिया भी अदा किया।
इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ मैच सिर्फ चार रन से जीता था। सैम करन ने शानदार आखिरी ओवर डालते हुए 10 रन बचाए थे और इंग्लैंड को शर्मनाक हार से बचाया था। अगर इंग्लैंड नेपाल से भी हार जाता, तो वो टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर होते। मैच के बाद ब्रूक ने कहा, "भगवान का शुक्र है कि हम उस रात नेपाल के खिलाफ जीत गए, नहीं तो हम मुश्किल स्थिति में होते। लेकिन हम जाहिर तौर पर अगला मैच स्कॉटलैंड और इटली से खेलेंगे और हां, हमें बस वापस जाना है, उन पर अपना होमवर्क करना है और बेसिक्स पर वापस जाना है और देखना है कि हम कैसा करते हैं।" Read More...