Ebadot hossain: Cricket News & Match Updates
Bangladesh को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए Ebadot Hossain
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हिस्सा नहीं लेंगे। इबादत की पत्नी गर्भवती हैं और वह जल्द ही पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसी कारण इबादत इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होना है। सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जाना है। वहीं, दूसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत 22 अगस्त से होगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के लिए लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से अपना नाम वापस ले लिया है। तस्कीन को एलपीएल में जाफना किंग्स की तरफ से खेलना था, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। Read More...