Dinesh karthik: Cricket News & Match Updates
WATCH: नेट्स में यश दयाल को नहीं झेल पाए दिनेश कार्तिक, RCB के लिए बन सकते हैं कमज़ोर कड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का 17वां संस्करण कुछ ही दिन दूर है और सभी 10 टीमें अपनी तैयारियां को अम्ली जामा पहनाने में जुटी हुई हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। ये सीज़न आरसीबी के लिए काफी इमोशनल और दबाव वाला सीजन भी होगा क्योंकि एकतरफ आरसीबी की महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतकर पुरुष टीम पर भी ट्रॉफी जीतने का दबाव डाल दिया है।
वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए ये आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न होगा। ऐसे में वो आरसीबी की पुरुष टीम को उनकी पहली ट्रॉफी जितवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले दिनेश कार्तिक की फॉर्म कुछ खास नजर नहीं आ रही है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो यश दयाल की गेंद पर आउट हो गए। Read More...