Dinesh karthik: Cricket News & Match Updates
कौन हैं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की रिप्लेसमेंट? दिनेश कार्तिक ने भविष्यवाणी करके बताए हैं ये दो नाम
भारतीय टीम (indian Cricket Team) नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया का दौरा (India Tour of Australia) करने वाली है जहां वो मेजबान टीम के साथ 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी। मौजूदा समय में ये ट्रॉफी टीम इंडिया के पास है और इसके अलावा पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई टूर पर भी उन्होंने ही ये सीरीज अपने नाम की है। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया को कुछ बड़े सवालों के जवाब ढूंढ़ने होंगे।
दरअसल, भारतीय चयनकर्ता टेस्ट टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को अब मौके नहीं दे रहे हैं। वो उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले मैनेजमेंट को इस अहम सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की रिप्लेसमेंट खोजनी होगी। ये खिलाड़ी कौन हो सकते हैं, इसका जवाब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने दिया है। Read More...