Dindyal wicket: Cricket News & Match Updates
Hunain Shah ने Mavendra Dindyal से लिया बदला, लगातार दो छक्के खाने के बाद उखाड़ा स्टंप; देखें VIDEO
Hunain Shah Revenge Mavendra Dindyal Video: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ नसीम शाह (Naseem Shah) के छोटे भाई हुनैन शाह (Hunain Shah) मौजूदा समय में CPL 2026 टूर्नामेंट खेल रहे हैं। वो Jamaica Kingsmen टीम का हिस्सा हैं और अपनी तेज तर्रार गेंदों से कैरेबियाई पिचों पर जमकर धमाल मचा रहे हैं। शनिवार, 05 सितंबर को टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने Amazon Warriors के सलामी बल्लेबाज़ मावेंद्र डिंड्याल (Mavendra Dindyal) से अपना बदला लेकर उन्हें बोल्ड किया।
ये घटना गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी के 5वें ओवर में घट। 22 साल के हुनैन जमैका किंग्समेन के लिए अपना पहला ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से मावेंद्र डिंड्याल ने उन्हें टारगेट किया। उन्होंने हुनैन की तेज रफ्तार गेंद पर पहले पुल करके शॉट ऑन-साइड में स्क्वाड के सामने छक्का मारा और फिर अगली ही गेंद पर कट शॉट खेलकर स्क्वायर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया। Read More...