Dhruv jurel: Cricket News & Match Updates
ऑस्ट्रेलिया में कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर? सुनिए सुरेश रैना का जवाब
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की शुरुआत में 10 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में टीम इंडिया अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर कशमकश में फंसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने दो अर्द्धशतक लगाकर टीम मैनेजमेंट को उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देने के लिए बाध्य कर दिया है। वहीं, ध्रुव जुरेल के फैंस में सुरेश रैना का नाम भी शामिल हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले गए प्रैक्टिस मैच में जुरेल का प्रदर्शन देखने के बाद अधिक से अधिक लोग चाहते हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) टेस्ट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी इस मुहिम में शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जुरेल के प्रदर्शन के बाद रैना को भी लगता है कि विकेटकीपर ना सिर्फ टीम में शामिल हो सकता है बल्कि वो टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर भी हो सकते हैं। Read More...