Dhoni animal avatar: Cricket News & Match Updates
WATCH: IPL से पहले माही का फिल्मी अंदाज, सुनाई दे रहा है मुझे... धोनी बने 'एनिमल'
आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी का एक नया अंदाज़ सामने आया है, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के किरदार रणविजय सिंह का अंदाज कॉपी किया है। दरअसल, धोनी ई-मोटराड (EMotorad) नाम की इलेक्ट्रिक साइकिल कंपनी के विज्ञापन में नज़र आए हैं, जहां उनके साथ फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी दिखे। धोनी इस एड में उसी अंदाज में सड़क पार करते हैं जैसे रणबीर फिल्म में अपनी गैंग के साथ कार से उतरते हैं। फर्क बस इतना है कि धोनी के साथ उनकी गैंग की जगह ई-बाइक है।
एड में एक मजेदार मोमेंट तब आता है जब वांगा धोनी से कहते हैं कि ये एड तो सुपरहिट हो गया। धोनी फिर एक बार रणबीर की स्टाइल में डायलॉग मारते हैं, "सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं।" इसके बाद धोनी उसी अंदाज में ई-बाइक चलाते हैं, लंबी हेयरस्टाइल के साथ, जैसे 'एनिमल' में रणबीर का लुक था। Read More...
Related Cricket News for Dhoni animal avatar - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14