Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026: अक्षर पटेल के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, लगाया खास 'शतक'
अक्षर पटेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना 100वां मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं। डीसी की तरफ से वह यह मुकाम हासिल करने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने हैं। अक्षर से पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा का नाम है, जिन्होंने डीसी की जर्सी में कुल 103 मैच खेले हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है। पंत ने डीसी के लिए 111 मुकाबले खेले हैं।
Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अक्षर ने इस सीजन अब तक कुल 5 विकेट चटकाए हैं, लेकिन वह काफी किफायती साबित हुए हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 7.52 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में अक्षर ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वह 116 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 29 रन ही बना सके हैं। Read More...