Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: वॉर्नर ने कहा CSK के खिलाफ मिली हार का कारण हमारी खराब बल्लेबाजी
आईपीएल 2023 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया। चेन्नई इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली की टीम 10वें स्थान पर है। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा कि, हमने विकेट आसानी से दे दिए।
वॉर्नर ने कहा, "हमने पहले ओवर में एक विकेट गंवाया। हमारा ओपनिंग कॉम्बिनेशन अहम है। हमने रन आउट होकर विकेट खोये। हमने विकेट आसानी से दे दिए। खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाया। यह हासिल करने वाला स्कोर था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, हमें पहले छह ओवरों में बेहतर करने की जरूरत थी। हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर सके। हमें अलग-अलग चीजों को आजमाने की जरूरत थी लेकिन हम नहीं कर सके। जब आपको वाइड हाफ-ट्रैकर मिलता है तो आप उसे कवर करने के लिए हिट नहीं कर सकते। हमें उन हाफ-ट्रैकर्स के साथ बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।" Read More...