Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
IPL 2024 से बाहर तो नहीं हो जाएंगे कुलदीप यादव? सामने आया ये बड़ा अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार गेंदबाज़ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) चोटिल होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या कुलदीप अपनी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट (IPL 2024) से ही तो बाहर नहीं हो जाएंगे? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि कुलदीप की इंजरी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की चोट गंभीर नहीं है और वो अभी भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ सफर कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुलदीप यादव को फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है और मैदान पर कुलदीप की कब वापसी होगी ये भी कुछ तय नहीं है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है जो कि 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा। Read More...