Deandra dottin: Cricket News & Match Updates
Lord's के मैदान पर इतिहास रचेंगी Deandra Dottin, बन सकती हैं The Hundred की 'Sixers Queen'
Deandra Dottin Record: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट (The Hundred Women's 2026) का तीसरा मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (LNS-W vs MSG-W) के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में लंदन स्पिरिट की दिग्गज ऑलराउंडर डिएंट्रा डॉटिन (Deandra Dottin) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 35 वर्षीय डिएंड्रा डॉटिन के पास द हंड्रेड विमेंस टूर्नामेंट की सिक्सर क्वीन बनने का सुनहरा मौका है। वो लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ एक छक्का लगाकर ये कारनामा कर सकती है। ध्यान दें कि फिलहाल डिएंड्रा डॉटिन के नाम द हंड्रेड में 26 मुकाबलों में 20 छक्के दर्ज हैं और वो इस टूर्नामेंट में नेट साइवर ब्रंट के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगानी वाली खिलाड़ी हैं। ब्रंट ने 37 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं। Read More...