David warner: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका दौरे पर खुद का ऐसा स्वागत देख डेविड वॉर्नर हुए खुश, दिल से कहा शुक्रिया !
केपटाउन, 25 फरवरी | आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका में अपने और स्टीव स्मिथ के स्वागत से खुश हैं। यह दोनों बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका लौटे हैं। यह दोनों सोमवार को केपटाउन में टी-20 सीरीज खेलने के लिए आए हैं।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वार्नर के हवाले से लिखा है, "यहां हमें प्रशंसकों से जो समर्थन मिला है उससे मैं बेहद खुश हूं। प्रशंसक शानदार हैं, यह लोग बेहद सम्मान दे रहे हैं। बच्चे ऑटोग्राफ के लिए आवाज दे रहे हैं और हमने उनका मान रखा जिस तरह से रखते हैं। यह शानदार वातावरण था।"
आस्ट्रेलिया को रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हार मिली थी। वह हालांकि पहले मैच को जीतने में सफल रही थी और अब दोनों टीमें तीसरे मैच में बुधवार को आमने-सामने होंगी।
वार्नर ने कहा कि उनकी टीम की टी-20 विश्व कप की तैयारियां सही चल रही हैं। इसी साल आस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप होना है।
उन्होंने कहा, "हम निश्चित तौर पर सही रास्ते पर हैं। आप अगर 18 महीने पहले देखेंगे तो या उससे भी पहले, लोगबाग हमें शीर्ष-5 टीमों में भी नहीं रख रहे थे, लेकिन कार्यक्रम को देखते हुए हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना मुश्किल होता है।"
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "लेकिन बीते 18 महीनों में हमने अपने आप को एक मजबूत टीम के तौर पर स्थापित किया है और हम लगातार अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतार रहे हैं। मुझे लगता है कि हम विश्व कप पर अच्छी तरह से ध्यान दे रहे हैं।"
Related Cricket News for David warner - Tesst
डेविड वॉर्नर- एरॉन फिंच के बीच टक्कर, कौन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे पहले पूरा करेगा ‘छक्कों का शतक’
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए स्मिथ और वॉर्नर ने पहले ही इंग्लैंड में कर ली थी प्रैक्टिस !
'Warner, Smith had great dress rehearsal for SA tour in Eng'
स्टीव वॉ ने कहा, साउथ अफ्रीका में छींटाकशी स्टीव स्मिथ,डेविड वॉर्नर को होगा ये फायदा
Sledging by South Africa crowd will only motivate Smith, Warner: Steve Waugh
ऑस्ट्रेलिया का यह बड़ा दिग्गज टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में सोच रहा था !
David Warner considering quitting T20Is following back-to-back WCs
I know I have let you guys down in the past: David Warner
David Warner, Ellyse Perry bag top honours at Australian Cricket Awards
डेविड वार्नर, पेरी बने आस्ट्रेलिया के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Virat Kohli, David Warner light banter over bats leave social media in tizzy
WATCH मनीष पांडे ने लपका डेविड वॉर्नर का एक हाथ से सुपरमैन वाला कैच, देखते रह गया हर कोई !
साल 2023 वर्ल्ड कप में फिंच के साथ ओपनिंग करेंगे या नहीं, डेविड वॉर्नर ने कहा, वाइफ से पूछना होगा !
IND vs AUS: डेविड वॉर्नर मैच के बाद बोले, इस कारण भारत के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14