Csk: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: 'इस बार जीतने के बाद मैं दीपक को...', CSK के खिलाफ मैच से पहले बोले राहुल चाहर
IPL 2020, CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मुकाबले में आज एम एस धोनी (MS Dhoni) की चैन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियस से है। इस मुकाबले में आज सभी की नजर चाहर ब्रदर्स पर भी होगी। दीपक चाहर (Deepak chahar) और राहुल चाहर (Rahul Chahar) दोनों ही भाईयों ने अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में आज के मुकाबले में ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों भाईयों में से कौन बाजी मारता है।
मुंबई और सीएसके टीम के मैच से पहले राहुल चाहर ने बातचीत के दौरान अपने और दीपक चाहर से जुड़ी कुछ मजेदार बातें शेयर की है। राहुल चाहर ने कहा, 'मैं अभी ज्यादा नहीं लेकिन बाद में ज्यादा बात करूंगा अगर सीएसके के खिलाफ हम जीत गए तो। मुझे याद है पिछले साल और उसके पहले दीपक मुझे चिढ़ाते थे जब उनकी टीम जीतती थी। लेकिन पिछले साल मैंने उन्हें चिढ़ाया था और इस बार भी मैं उन्हें चिढ़ाउंगा जीतने के बाद।' Read More...