Cricket technology rules
IPL में स्मार्ट ग्लास पर लगा बैन? जानिए क्यों लिया BCCI ने कड़ा फैसला
आईपीएल 2026 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक नया और काफी सख्त नियम लागू कर दिया है। अब मैच के दिनों में कोई भी खिलाड़ी या टीम स्टाफ स्मार्ट ग्लास, स्मार्ट गॉगल्स या ऐसे किसी भी हाई-टेक चश्मे को ड्रेसिंग रूम और टीम एरिया में इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। BCCI की एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने साफ कर दिया है कि मैच वाले दिन इन डिवाइसेज़ को जमा करना जरूरी होगा।
दरअसल, पिछले कुछ समय में कई टेक कंपनियां इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसे स्मार्ट चश्मे प्रमोट कर रही थीं जो देखने में बिल्कुल सामान्य सनग्लास जैसे लगते हैं, लेकिन उनमें कैमरा, लाइव स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी सुविधाएं मौजूद होती हैं। यही वजह है कि BCCI को ये कदम उठाना पड़ा। नई गाइडलाइन के मुताबिक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जब भी स्टेडियम पहुंचेंगे, उन्हें अपने स्मार्ट ग्लास ‘सिक्योरिटी लिआज़न ऑफिसर’ यानी SLO के पास जमा कराने होंगे।
Related Cricket News on Cricket technology rules
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59