Cricket podcast: Cricket News & Match Updates
क्या वैभव सूर्यवंशी 21 साल की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे? इंग्लैंड के दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारत के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें लेकर क्रिकेट की दुनिया में लगातार चर्चा हो रही है लेकिन इसी बीच इंग्लैंड के एक पूर्व स्टार खिलाड़ी ने सूर्यवंशी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने भारतीय फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर माइकल वॉन ने मज़ाक में कहा है कि अगर उनकी ज़बरदस्त तरक्की इसी रफ़्तार से जारी रही, तो 21 साल की उम्र तक आते-आते वो थककर चूर हो सकते हैं और शायद रिटायर भी हो जाएं।
हाल ही में 'Stick to Cricket' पॉडकास्ट के एक एपिसोड में, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों माइकल वॉन, फिल टफ़नेल, एलिस्टेयर कुक और डेविड लॉयड ने आईपीएल में सूर्यवंशी की शानदार तरक्की पर चर्चा की। वॉन ने इस युवा खिलाड़ी के आंकड़ों को सही नज़रिए से पेश करते हुए बातचीत की शुरुआत की। वॉन ने कहा, "तो, आईपीएल का सबसे तेज़ शतक क्रिस गेल के नाम है, जो उन्होंने 30 गेंदों में बनाया था। इस बच्चे ने तो अभी ही 35 गेंदों में 100 रन बना दिए हैं। किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा एक ही सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे। ये बच्चा अभी 37 छक्कों पर है।" Read More...
Related Cricket News for Cricket podcast - Tesst
Ashes: Lack Of Spin Bowling Has Made Cricket In This Series One-dimensional, Says Atherton
‘Are You Improving Under Knight And Jon Lewis?’ Asks Hussain After England Lose Women’s Ashes
BGT: Clarke Backs 'genius' All-rounder Reddy For Promotion In Sydney Test
Virat Kohli Is A Global Superstar In World Of Sports, Says Ross Taylor
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14