Chennai super kings: Cricket News & Match Updates
पहली गेंद पर सैमसन को आउट करना जीटी के लिए मैच में बड़ा पल रहा: बाउचर
सैमसन को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। सिराज की बाहर की तरफ निकलती गेंद से छेड़छाड़ करने के प्रयास में संजू विकेटकीपर जोस बटलर को आसान सा कैच दे बैठे। पहले ओवर में लगे बड़े झटके के बाद सीएसके की टीम पूरी पारी में उबर नहीं सकी और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर ढेर हो गई। इस हार के साथ ही सीएसके का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया।
बाउचर के अनुसार, सैमसन ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जो चेज में बड़ी चुनौती पेश कर सकते थे। उन्होंने कहा कि सिराज को अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने का श्रेय दिया। बाउचर ने जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कहा, "संजू सैमसन शायद अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जो उस चेज में गुजरात टाइटंस के लिए असली चुनौती बन सकते थे, इसलिए उन्हें पहली ही गेंद पर आउट करना मैच का एक बहुत बड़ा पल था।” Read More...