Chennai super kings: Cricket News & Match Updates
धोनी के हाथ में दिखी 'भगवद गीता', माही की प्यारी सी तस्वीर हुई वायरल
आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब भी जीत लिया। अब एमएस धोनी की सीएसके ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने के मामले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इन दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
चेन्नई की टीम इस ऐतिहासिक जीत के बाद अलग-अलग अंदाज़ में जश्न मना रही है। इसी कड़ी में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की एक तस्वीर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है जिसमें उन्हें हाथ में 'भगवद गीता' पकड़े देखा जा सकता है। भगवद गीता पकड़े हुए धोनी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी देखी जा सकती है। धोनी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। Read More...