Celebrity viral news
VIDEO: फिर से प्रेमानंद बाबा की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, वृंदावन से सामने आया वीडियो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोमवार को वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान कोहली ने तुलसी की माला पहनी थी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय तृतीया के कार्यक्रम में शामिल होते दिखे। विराट और अनुष्का को इस कार्यक्रम में देखकर फैंस भी काफी उत्साहित दिखे और सोशल मीडिया पर जल्द ही कई तस्वीरें और वीडिय़ो वायरल हो गए।
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ महीनों में कई बार प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जा चुके हैं। कोहली इस समय IPL 2026 में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो व्यस्त शेड्यूल के बीच टाइम निकालकर इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे। RCB का अगला मैच शुक्रवार, 24 अप्रैल को होना है और उससे पहले कोहली अपने ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं।
Related Cricket News on Celebrity viral news
-
VIDEO: एक्ट्रेस ने सरेआम दिखाए युजी चहल के मैसेज, सोशल मीडिया पर फैंस ने काटा बवाल
भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर से गलत कारणों के चलते लाइमलाइट में आ गए हैं। अपनी कोरियोग्राफर और डांसर पत्नी धनश्री से तलाक के ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35