Between india bangladesh: Cricket News & Match Updates
केकेआर से रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे पैसे, क्या कहता है नियम?
आईपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी को खरीदने के बाद उसके लिए लगाई गई कीमत को फ्रेंचाइजी के पर्स से लॉक कर दिया जाता है। मुस्ताफिजुर रहमान का मामला अलग है और संवेदनशील है। उन्हें चोट या निजी कारण से नहीं, बल्कि भारत-बांग्लादेश के बीच खराब हो चुके राजनीतिक और सुरक्षा हालातों की वजह से केकेआर ने रिलीज किया है।
ऐसे में आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के अलावा किसी दूसरी वजह से बाहर करने का निर्देश देती है, तो उस खिलाड़ी पर खर्च की गई पूरी रकम फ्रेंचाइजी को वापस मिल जाती है। इस स्थिति को 'फोर्स मेज्योर' कहा जाता है। यह एक ऐसी असाधारण परिस्थिति है जो किसी के नियंत्रण में नहीं होती। इन मामलों में फ्रेंचाइजी खिलाड़ी के साथ किए गए अनुबंध को पूरा करने के लिए बाध्य नहीं होती। इसलिए केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कोई राशि नहीं मिलेगी। Read More...