Bcci: Cricket News & Match Updates
क्या 2023 वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे ऋषभ पंत? बीसीसीआई झोंक रहा है पूरी जान
वनडे वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में कुछ ही महीने रह गए है और सभी टीमें इसके लिए तैयारियां करने में जुटी हुई है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के रिहैब को फास्ट ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है ताकि उन्हें इस साल के अंत में भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा सके। आपको बता दे कि पिछले दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे पंत इस समय एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।
ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI भारत में होने वाली आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वापस टीम में लाने के लिए जितनी कोशिश कर कर सकता है, उतनी कर रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज 30 दिसंबर को अपने घर जाते समय एक गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस एक्सीडेंट से वो धीरे-धीरे उबर रहे है। इसी वजह से बीसीसीआई उन्हें वनडे वर्ल्ड कप की टीम में लेने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। Read More...