Bcci: Cricket News & Match Updates
खुशखबर, एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी भारतीय क्रिकेट टीम; BCCI ने लिया बड़ा फैसला
Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बीते शुक्रवार (7 जुलाई) को एपेक्स काउंसिल मीटिंग में बड़ा फैसला लेकर यह ऐलान कर दिया है कि आगामी एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी। एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा।
बीसीसीआई ने अहम मीटिंग में यह फैसला किया कि एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मैन्स की बी टीम हिस्सा लेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आगामी वनडे वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स की तारीखें एक दूसरे से टकरा रही है यही वजह है जो भी खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे वह एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। बता दें कि जहां एक तरफ मैन्स की बी टीम इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी, वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर खिलाड़ी ही टूर्नामेंट में देश को रिप्रेजेंट करने वाली है। Read More...