Bcci central contracts: Cricket News & Match Updates
BCCI ने लिया बड़ा फैसला, सेंट्रल कॉन्टैक्ट और इंग्लैंड टूर के लिए मीटिंग हुई Postponed
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीज़न के बीच 29 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और इंग्लैंड दौरे की तैयारियों से संबंधित मीटिंग करने वाला था लेकिन अब ये मीटिंग स्थगित कर दी गई है। ये मीटिंग 29 मार्च को गुवाहाटी में होने वाली थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है और अभी तक नई तारीख के बारे में कोई अता-पता नहीं है।
इंडिया टुडे ने पहले बताया था कि बीसीसीआई आगामी सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची और संभावित टेस्ट कप्तान को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से मिलने वाला है। इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा अपना ए-प्लस कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन इनमें से कुछ खिलाड़ियों का खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनका भविष्य अधर में है। Read More...