Balwinder sandhu vs bumrah: Cricket News & Match Updates
'5 मैचों में 150 ओवर ही तो डाले', जसप्रीत बुमराह पर ही भड़क गया ये दिग्गज
भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 ऑस्ट्रेलिया में 3-1 से गंवा दी। इस पूरी सीरीज में पहला टेस्ट मैच छोड़ दें तो भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने निराश किया लेकिन जसप्रीत बुमराह ने पूरी सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, ये बुमराह ही थे जिनकी शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम सिडनी टेस्ट मैच के आखिरी दिन तक सीरीज में बनी हुई थी। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नौ पारियों में 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी जीता।
हालांकि, सिडनी में अंतिम टेस्ट के दौरान, बुमराह को पीठ की चोट के कारण पहली पारी में 10 ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा। इसके कारण विराट कोहली ने मैच के बाकी बचे हिस्से में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। बुमराह के फ्रैक्चर और चोटों के इतिहास को देखते हुए एक बार फिर से उनके वर्कलोड को मैनेज करने के बारे में चर्चा हो रही है। लेकिन पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू इस वर्कलोड के कॉन्सेप्ट से सहमत नहीं हैं। Read More...
Related Cricket News for Balwinder sandhu vs bumrah - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33