Babar azam: Cricket News & Match Updates
विराट कोहली और बाबर आज़म में से कौन है बेस्ट? मिस्बाह उल हक का जवाब सभी को सुुनना चाहिए
पिछले काफी समय से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स विराट कोहली और बाबर आज़म के बीच तुलना करते रहे हैं जबकि कुछ लोगों का मानना है कि विराट कोहली इस समय बाबर आज़म से कई आगे हैं। इसी तुलना को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने भी अपनी राय रखी है। मिस्बाह को लगता है कि विराट कोहली की महानता की तुलना पाकिस्तान के स्टार बाबर आजम से करने का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि बाबर ने कोहली की तुलना में बहुत कम क्रिकेट खेला है और फिलहाल दोनों के बीच कोई तुलना संभव नहीं है। 46 वनडे शतकों के साथ, कोहली इस प्रारूप में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस समय 73 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा दिए हैं। वहीं, बाबर आज़म इस समय नंबर 1 वनडे बल्लेबाज हैं और कई लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि दोनों में से कौन बेहतर बल्लेबाज है। Read More...