Babar azam: Cricket News & Match Updates
'वो क्लब लेवल का क्रिकेटर भी नहीं है', बाबर आज़म के बाद आमिर सोहेल ने भी सुनाई मोहम्मद नवाज को खरी-खोटी
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (PAK vs SA) के बीच बीते शुक्रवार (27 अक्टूबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का मुकाबला खेला गया था जिसमें पाकिस्तान को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज़ (Mohammad Nawaz) पर काफी भड़क गए थे और उन पर बीच मैदान पर गुस्सा करते नजर आए थे।
आपको बता दें कि सिर्फ बाबर आज़म ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आमिर सोहेल भी मोहम्मद नवाज़ के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं और उन्होंने भी नवाज़ को लेकर खरी-खोटी सुनाई है। आमिर सोहेल ने तो यह तक कहा है कि वह मोहम्मद नवाज़ को कभी भी पाकिस्तान टीम में नहीं देखना चाहते थे और वह एक क्लब लेवल के क्रिकेटर भी नहीं हैं। Read More...