Babar azam fitness: Cricket News & Match Updates
ENG vs PAK 2nd Test: क्या Babar Azam खेलेंगे Lord's Test? पाकिस्तानी कोच ने सब सच बता दिया
Babar Azam Fitness Update: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) अपनी फिंगर इंजरी के कारण हेडिंग्ले टेस्ट नहीं खेल पाए थे। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो 27 अगस्त से लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम में होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs PAK 2nd Test) के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं? गौरतलब है कि इस सवाल का जवाब खुद पाकिस्तान के गेंदबाज़ी कोच उमर गुल ने दे दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, उमर गुल ने पाकिस्तान खेमे से जुड़ी अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने कहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर आज़म के खेलने की पूरी संभावना है। वो बाबर की चोट पर अपडेट देते हुए बोले, "बाबर ने नेट्स में बैटिंग की। उन्होंने तेज गेंदबाज़, स्पिन गेंदबाज़ और थ्रो डाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह गेम के लिए उपलब्ध रहेंगे। वो अच्छे दिख रहे हैं। उन्होंने नेट्स में अच्छी बैटिंग की है। उन्होंने पूरा बैटिंग सेशन किया।" Read More...
Related Cricket News for Babar azam fitness - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33