Austin waugh: Cricket News & Match Updates
स्टीव वॉ के बेटे से नहीं झेला जा रहा है क्रिकेट का दबाव, 21 साल की उम्र में किया बड़ा फैसला
दिग्गज स्टीव वॉ (Steve Waugh) के बेटे, ऑस्टिन वॉ (Austin Waugh) ने 21 साल की उम्र में क्रिकेट के खेल से कुछ समय दूर रहने का फैसला किया है। ऐसा लगता है कि महान क्रिकेटर स्टीव वॉ के बेटे होने का दबाव इस युवा खिलाड़ी पर पड़ने लगा है, जिसके चलते उसका क्रिकेट से लगाव थोड़ा कम हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉ ने अपने क्लब सदरलैंड को इस बारे में जानकारी दे दी है कि वह इस सीजन में नहीं खेलेंगे।
सदरलैंड के कप्तान बेन डार्शहुईस जो बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए भी खेलते हैं, ने इस बारे में बात की कि ऑस्टिन ने क्रिकेट से कुछ समय के लिए खुद को दूर रखने का फैसला किया है। द सनडे टेलीग्राफ से बातचीत के दौरान बेन डार्शहुईस ने कहा, 'वह इस वर्ष टीम के लिए खेलना नहीं चाहते हैं वह थोड़ा सा समय क्रिकेट से दूर बिताना चाहते हैं। वह बहुत अधिक क्षमता वाले एक महान खिलाड़ी है लेकिन आप कभी भी किसी पर खेलने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं।' Read More...
Related Cricket News for Austin waugh - Tesst
Steve Waugh's son Austin features in Oz U-19 WC squad
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50